Central Networks
वितरण
सेन्ट्रल नेटवर्क्स नाम के नाम के अंतर्गत हम UK में दूसरे सबसे बड़े वितरण नेटवर्क के मालिक हैं और इसका प्रचालन करते हैं और हम 133,000 कि.मी. भूमिगत और ऊपरी तारों के माध्यम से और लगभग 97,000 सबस्टेशनों के जरिए मध्य इंग्लैंड में 4.9 मिलियन ग्राहकों को भरोसेमंद आपूर्ति करते हैं।
सेन्ट्रल नेटवर्क्स उत्तर में पीक ज़िले से लेकर दक्षिण में ब्रिस्टल के बाहरी भागों, और पश्चिम में वेल्श सीमाओं से लेकर पूर्व में लिंकनशायर तट को कवर करता है।
निवेश
पुरानी सम्पत्तियों को बदलने और हमारे ग्राहकों को एक उन्नत तथा और अधिक भरोसेमंद बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए हमारे नेटवर्क में पाँच वर्ष का £1.2 बिलियन का निवेश जारी है।
प्रेरणा की शक्ति
हमें अपने निवेश कार्यक्रम की सफलता में सहायता के लिए 600 अतिरिक्त इंजीनियरों की आवश्यकता है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए नए उपाए कर रहे हैं कि हमें काम पर सही लोग मिलें।
हमारी सफल और बढ़ती हुई उन्नत प्रशिक्षु योजना को बिरमिंघम में हमारे विशेषज्ञ प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा सहायता प्रदान की जाती है, और हमारा अग्रणी स्कूल नियुक्ति कार्यक्रम - प्लगइन2इंजीनियरिंग - आरम्भ किया जा चुका है और इसे पूरे मध्य इंग्लैंड में विकसित किया जा रहा है। हम पॉवर एकेडमी में भी संलग्न हैं, जो विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके अध्ययन के दौरान सहायता करने वाली औद्योगिक शिक्षण योजना है।
अनुसन्धान और विकास
सेन्ट्रल नेटवर्क्स उन अनुसन्धान और विकास (R+D) पहलों के लिए वचनबद्ध है, जो हमारे ग्राहकों, बिजली उद्योग और अंशधारकों को लाभ पहुंचाएंगी। (R+D) के प्रति हमारा दृष्टिकोण उदय होने वाली ऐसी प्रौद्योगिकियों और अवसरों की पहचान करना है, जो हमारे प्रचालनों की कुशलता में वृद्धि कर सकें, पूरी सुरक्षा को बढ़ा सकें और ऐसा भरोसेमंद नेटवर्क प्रदान कर सकें, जो उच्च गुणवत्ता की आपूर्ति प्रदान करता हो।
