Jump to content

logo


Meter

Energy Services

एनर्जी सर्विसेज़

E.ON UK के भीतर एक ऐसा व्यवसाय है, जो गृहस्वामियों और व्यवसायों को अपनी सभी बिजली और गैस आवश्यकताओं के लिए वन स्टॉप शॉप की पेशकश कर सकता है - एनर्जी सर्विसेज़।

हमने सभी किस्मों के उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए मीटरिंग सेवाओं, गृह संस्थापनाओं और नए कनेक्शनों में E.ON की सारी विशेषज्ञता एकत्र की है। हम घरों और व्यवसायों को बिजली और गैस से जोड़ रहे है, गलियों में प्रकाश कर रहे हैं, ऊर्जा बचाने वाले उपायों और बॉयलरों की स्थापना कर रहे हैं और सभी प्रकार की मीटरिंग सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

विश्व की सबसे बड़ी निवेशक स्वामित्व वाली बिजली और गैस कम्पनी का भाग बनाते हुए हमने 2005 में पूरे देश में लगभग 3,000 व्यक्तियों को नियुक्त किया और 2,000 से अधिक अनुबन्धकर्ताओं की व्यवस्था की। हमने विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ लगभग £300 मिलियन का कारोबार किया। हमारे साथी 12 मिलियन से अधिक घरों में गए और उन्होंने लगभग 600,000 घरों में काम किया।  

हमारा उद्देश्य अपने वन स्टॉप दृष्टिकोण के माध्यम से बिजली और गैस की सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हुए गृह निमार्ताओं और स्थानीय परिषदों जैसे बड़े ग्राहकों के लिए व्यवसाय को सरल बनाना है। हम ऊर्जा कुशलता बढ़ाने और कम कार्बन उत्सर्जनों के लिए भी उपायों को बढ़ावा देना चाहते हैं। हम घरों में माइक्रो CHP, हीट पम्पों या कन्डेंसिंग बॉयलरों जैसी नई प्रौद्योगिकियां लगाकर लोगों को और अधिक ऊर्जा कुशल होने में मदद कर सकते हैं।

हम पूरे देश में मीटरों की रीडिंग भी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्राहकों को वे सही और समय पर बिल मिलें, जिनके वे हकदार हैं।

वे सभी बिजली और गैस सेवाएं, जिनकी आपको E.ON के कार्यनिष्पादन और विशेषज्ञता के साथ ज़रूरत होती है - एनर्जी सर्विसेज़ द्वारा प्रदान की जाती हैं।


Back to top