Jump to content

logo


Customer Call Centre

Central Networks में आपका स्वागत है।

Midlands Electricity और East Midlands Electricity सहित हमारे वितरण व्यवसाय - Central Networks में आपका स्वागत है।

हम पूर्वी और पश्चिमी मिडलैंड्स में अपने 49 लाख ग्राहकों को, ज़मीन के नीचे और ऊपर बिछे 133,000 किमी तारों और लगभग 97,000 सब-स्टेशनों के ज़रिये बिजली पहुँचाते हैं।

हमारा लक्ष्य है, Central Networks को यूनाइटेड किंगडम का सर्वश्रेष्ठ बिजली वितरण कारोबार बनाकर, अपने ग्राहकों को यथासंभव श्रेष्ठ सेवा उपलब्ध कराना।

Central Networks, E.ON UK का एक हिस्सा है, जो विश्व की सबसे बड़ी निवेशक - स्वामित्व वाली बिजली एवं गैस कंपनी E.ON Group में शामिल है।

हमसे संपर्क कैसे करें

यदि आप अंग्रेज़ी नहीं बोलते और हमसे बात करना चाहते हैं तो कृपया हमारे सामान्य संपर्क नंबरों का इस्तेमाल करें और फ़ोन पर बात करने वाले हमारे एजेंट को अपनी मातृभाषा बतायें। हम आपकी कॉल, अपनी विशेष लैंग्वेज लाइन से मिलायेंगे जहाँ आप हमसे बात कर सकते हैं और 100 से अधिक भाषाओं के जानकार, बहुभाषाविद ऑपरेटर आपकी बातों का अनुवाद करते रहेंगे।

आप हमें कॉल कर सकते हैं:

आपूर्ति बंद होने पर - दिन में 24 घंटे, वर्ष में 365 दिन
Central Networks पूर्वी क्षेत्र 0800 056 8090

आपूर्ति बंद होने पर - दिन में 24 घंटे, वर्ष में 365 दिन
Central Networks पश्चिमी क्षेत्र 0800 328 1111

सामान्य पूछताछ - सोमवार से शुक्रवार, सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक
Central Networks पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्र 0800 096 3080


Back to top